फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : संतकबीरनगर की एसओजी ने एक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आवेदकों के लिए रुपये लेकर सॉल्वर की व्यवस्था की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

देवरिया। संतकबीरनगर की एसओजी टीम ने मंगलवार रात में महुआडीह क्षेत्र से एक युवक को पकड़ लिया। बताया जाता है कि उप्र आरक्षी भर्ती में सॉल्वर नेटवर्क से जुड़े होने के मामले में उसे हिरासत में लिया गया है।
महुआडीह क्षेत्र के एक गांव का युवक पटना में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था । हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में दो युवकों को पास कराने के नाम पर उसने आठ-आठ लाख रुपये लिए। उन दोनों अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र संतकबीरनगर में था। दोनों पास कराने के लिए उसने सॉल्वर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जाता है कि 17 फरवरी की दूसरी पाली में परीक्षा में बिहार से दोनों साॅल्वर पकड़ लिए गए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने देवरिया के महुआडीह क्षेत्र के युवक के बारे में बताया। मामले में मंगलवार देर शाम संतकबीरनगर एसओजी युवक को हिरासत में लेकर महुआडीह थाने पर पहुंची। यहां पूछताछ करने के बाद युवक लेकर संतकबीरनगर चली गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें