फोटो- हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण करते सीडीओ
भाटपार रानी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाॅप्टर 22 फरवरी को दिन में 11 बजे बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर उतरेगा। वह वहां से विकासखंड के नए भवन का शिलान्यास करने सड़क मार्ग से बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पार करके भाटपाररानी भिंगारी मार्ग पर ग्राम बेलपार स्थित अधिग्रहीत भूमि पर जाएंगे। वहां से वह पुनः वापस आकर हेलीपैड स्थल के बगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीडीओ प्रत्यूष कुमार पांडेय ने मंगलवार को हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही चिह्नित स्थान पर हेलीपैड तथा मंच बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बगल स्थित बीआरडी इंटर कॉलेज तथा मैदान के बगल में स्थित ऊंचे आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान एएसपी वीरेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ एसपी सिंह सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता आदि मौजूद रहे।