फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार से सटे गांवों में शराब इकट्ठी कर रहे तस्कर

Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। होली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार से सटे गांवों के शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि तस्कर अभी से सुरक्षित जगहों पर शराब स्टाॅक कर रहे हैं। होली के दौरान इसे बेचकर मोटी कमाई करेंगे। खुखुंदू पुलिस ने नौ दिनों के अंदर बिहार ले जाई जा रही 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी और देसी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि, होली से पहले शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों तस्कर बाइक, कार, बस और ट्रेनों के जरिये शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। उधर, पुलिस भी इन पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शराब की खेप बिहार से सटे गांवों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं।
खास बात यह है कि तस्कर कभी लग्जरी वाहनों तो कभी पिकअप में सब्जियों के अंदर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जा रहे हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी भी है। खुखुंदू पुलिस ने बीते माह 23 फरवरी को कार की डिक्की में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 40 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ अमरोहा जिले के कविंद्र सिंह, झांसी के सुभाष झा को गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले 15 पेटी शराब के साथ मईल थाना क्षेत्र के जितेंद्र यादव और धर्मेंद्र कुमार राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस भी मान रही है कि होली नजदीक आते ही शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस उन पर नकेल कसने के लिए इन दिनों रोजाना वाहन चेकिंग अभियान भी चला रही है। उधर, पिछले साल होली पर्व के समय चुनाव के चलते शराब तस्करों पर विराम लगा हुआ था।
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि देवरिया सलेमपुर फोरलेन होते हुए इधर से शराब तस्कर बिहार शराब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक 55 पेटी शराब बरामद कर चार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। आगे भी पुलिस चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें