देवरिया। सलेमपुर पुलिस ने नदावर पुल के पास से वांछित पशु तस्कर ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। सुंदरचक थाना बनकटा निवासी ओमप्रकाश पर सलेमपुर कोतवाली में गोवध निवारण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज था। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि इनामी तस्कर को बुधवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर नदावर पुल के पास से पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद