फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फूलेश्वरनाथ मंदिर के पास आग ने मचाई तबाही

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
ह फुलवरिया गांव में लगी आग से जलती गेहूं की फसल 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के नकदह फुलवरिया गांव स्थित फूलेश्वर नाथ मंदिर के पास बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
फूलेश्वर नाथ मंदिर के पास दोपहर में एक के खेत में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। खेत से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, आग से संत पांडेय, रविशंकर, हरिशंकर, रमाशंकर, रामप्यारे, वंदना, मुन्ना, रामानंद, मालती आदि की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि हलका लेखपाल से क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें