फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 16 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को पुलिस ने एक बोलेरो से 16 पेटी शराब बरामद किया। शराब और वाहन जब्त करने के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। आरोपी बिहार प्रांत का रहने वाला है। उसने बिहार शराब तस्करी ले जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर एसओ वीरेंद्र कुशवाहा पुलिस कर्मियों के साथ नगर स्थित पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिरों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक बोलेरो में शराब भरकर तस्करी को बिहार जा रहा है। कुछ देर में बोलेरो पहुंची तो पुलिस ने जांच की तो उसमें लाखों के 16 पेटी शराब बरामद हुई। तस्कर वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान राजू कुमार निवासी छपरा मौना मोहल्ला के रूप में हुआ। पुलिस शराब और बोलेरो जब्त करने के बाद आरोपी तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 16 पेटी शराब पकड़ी गई है। तस्कर पर केस दर्ज कर शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी ने तस्करी को बिहार शराब ले जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें