फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर मतदाताओं को पहुंचाएं पर्ची: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदाताओं को पहुंचाएं पर्ची: डीएम
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर जाकर कराया जाए। इस कार्य में शिथिलता मिलने पर बीएलओ व सुपरवाइजर जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसकी समीक्षा उप जिलाधिकारी व उनके स्तर से भी की जाएगी। जिसकी कार्य प्रगति खराब पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण के दौरान मतदाता पर्ची वितरित किए जाने के बारे जानकारी करें। उन्होंने बीएलओ के संबंधित नियुक्ति प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसकी निगरानी करें और जिनका भी कार्य शिथिल पाएं उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी सौरव सिंह ने आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि मतदाता पर्ची वोटर गाइड प्राप्त कराया गया है, जिसे मतदाताओं में वितरित किए जाने निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें