फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहीद और बाघ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें देर से पहुंचीं

Sat, 03 Jan 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : बैठक में मौजूद ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। घने कोहरे और धुंध के चलते ट्रेनों की समय-सारिणी बिगड़ गई है। शनिवार को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस व हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

इससे देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री कांपते नजर आए।
उत्तर भारत में 15 दिसंबर से शुरू हुआ कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने ट्रेनों के यातायात पर गहरा प्रभाव डाला है। इससे गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं।
शनिवार को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस साढ़े छह घण्टे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर डेढ़ घंटे, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों के लेटलतीफी कम नहीं होने से परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पाण्डेय ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही है। मौसम साफ होने पर स्थिति ठीक हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें