फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दाह संस्कार करने जा रहे छह लोग घायल, चार रेफर

Fri, 01 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र की घटना, ट्रैक्टर की टक्कर से जीप पलटी
विज्ञापन


मईल। थाना क्षेत्र के नरियावं गांव के पास बृस्पतिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से जीप पलट गई, जिससे सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी भागलपुर पर कराया गया। इसमें चार की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया गया। जीप सवार दाह संस्कार में शामिल होने भागलपुर नदी घाट पर जा रहे थे।
नेनुआ गांव निवासी चंदन यादव का दाह संस्कार करने उनके गांव के लोग बृहस्पतिवार की शाम को जीप से भागलपुर जा रहे थे। वह नरियावं गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जीप में टक्कर मार दिया। इससे जीप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भागलपुर भिजवाई, जहां घायल महेंद्र यादव, धर्मदेव यादव, परमहंस यादव, मन्नू यादव, जनार्दन यादव, वशिष्ठ यादव का प्राथमिक इलाज हुआ, जिसमें महेंद्र यादव, धर्मदेव यादव, मनु यादव, परमहंस यादव की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें