फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन रोड पर मांस-मछली की छह दुकानें सील

Fri, 05 Jun 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद, प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध रूप से खुले में संचालित मांस, मछली और चिकन की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान छह दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मछली बेचने के लिए बनाए गए चबूतरे को जेसीबी से तोड़ दिए गए।
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन रोड पर लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर खुले में मांस-मछली की दुकानें चलाई जा रही थीं। इससे न सिर्फ क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी, बल्कि खाद्य सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन हो रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध मांस-मछली विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
अभियान में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौन्डिल्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध संचालन और खाद्य मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर की स्वच्छता को बेहतर बनाना और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने पर कार्रवाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें