बघौचघाट। विशुनपुरा भरटोली में शुक्रवार को आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान छह लीटर अवैध शराब और 300 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। टीम ने लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार महिला की पहचान झून्नी देवी (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना बघौचघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद