फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को चाकू मारने के आरोप में छह बाल अपाचारी पकड़े गए

Tue, 28 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी । लार कस्बे के भेड़िहरवा टोला निवासी एक युवक पर दो दिन पहले खीरी मोहल्ला स्थित मकान पर जाते समय किशोरों ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने छह बाल अपाचारियों को पकड़कर सोमवार को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं एक आरोपी की तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि बाइक टकराने में कुछ दिन पहले विवाद के बाद आरोपी किशोरों ने अपना भौकाल बनाने के लिए युवक पर चाकू से हमला किया था। भेड़िहरवा टोला निवासी अब्दुल कबीर पुत्र समसुद्दीन अंसारी शनिवार की अपने पुराने मकान खीरी मोहल्ला जा रहा था। रास्ते में अखाड़े के पास पहले से मौजूद सात किशोरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडो से पीटने लगे।
आरोपी किशोरों ने कबीर के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए थे। पुलिस ने इस मामले में सात बाल अपचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छह किशोर मठ काॅलेज के पास एकत्र हुए हैं। इस सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव हमराहियों के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस को देख बाल अपचारी भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इन्हें जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें से छह को बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गयाद्ध सातवें की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें