फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में देवरिया के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-बलरामपुर जिले में उतरौला मार्ग पर चीनी मिल गेट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

-उत्तराखंड के लालकुआं में नौकरी करता था युवक, देवरिया के बंकुल गांव आ रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
खामपार/प्रतापपुर(देवरिया)। उत्तराखंड के लालकुआं से देवरिया के बंकुल गांव अपने घर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बलरामपुर जिले के उतरौला मार्ग पर शुक्रवार रात चीनी मिल गेट के पास हुआ। हादसे के शिकार सभी लोग कार में सवार थे। किसी वाहन की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे, बेटी और भाई-बहन शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बंकुल गांव के सोनू शाह (32) उत्तराखंड के लालकुआं में नौकरी करते हैं। वे साली की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। उनके साथ पत्नी सुजावती देवी (29), बेटा दिव्यांशु (4), बेटी रुचिका (7), बहन खुशी (13), भाई रवि शाह (18) सवार थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे कार बलरामपुर जनपद के उतरौला मार्ग पर श्रीदत्तगंज थाना के गालिबपुर चौराहे के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल होकर भीतर ही पड़े रहे। रात होने की वजह से उन्हें समय पर मदद नहीं मिल पाई। राहगीरों की सूचना पर श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया तो सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने देवरिया थाने को सूचना दी। तब परिजन बलरामपुर के लिए रवाना हुए। शनिवार देर शाम बलरामपुर में पोस्टमार्टम के बाद शवों को सोनू शाह के पिता पारस शाह, भाई हवलदार और सुदामा को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें