फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत

Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की मां ने प्रताड़ना के बाद जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता की शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बेटी के मौत होने के बाद उसकी मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने नवविवाहिता के सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
बिहार के बक्सर जिला के साहोपारा गांव निवासी नंदकिशोर पांडेय की बेटी रानी पांडेय (20) वर्ष की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोका चुरामन गांव निवासी भगवान तिवारी के इकलौते बेटे मुकेश तिवारी से 13 दिसंबर को हुई थी। नवविवाहिता की मां मिंटी देवी ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी रानी की शादी मुकेश तिवारी से होने के बाद ही वह और उसके परिवार के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारते-पीटते थे। इसके लिए कई बार विवाद भी हुआ था। बेटी ने ये सारी बातें बताईं थीं। समझाने-बुझाने के बाद कुछ दिन तक मामला शांत रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच शुक्रवार की रात मुकेश के माता-पिता और उसकी दो बहनों ने मिलकर बेटी को जहर खिलाकर मार डाला। मुकेश के पड़ोसी ने घटना जानकारी फोन पर दी। जब तक हमने बेटी को अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पति गुजरात में करता है नौकरी
मुकेश के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इसके चलते एक माह पूर्व मुकेश गुजरात एक प्राइवेट कंपनी में कमाने के लिए चला गया। उसके बाद भी दोनों फोन पर अक्सर विवाद करते रहते थे। शुक्रवार की रात भी वह हम लोगों को भोजन देने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। जब उसकी हालत गंभीर हुई तो उसने इसकी जानकारी हमें दी। आसपास के लोगों की मदद से हमने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के मामले में उसकी मां ने तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक महिला की सास और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें