फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से छह बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 04 Apr 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के परसियां चौबे गांव में सोमवार दोपहर जंगली यादव के गेहूं की खेत में किसी कारण से आग लग गई। लोग जब तक कुछ कर पाते आग विकराल हो गई। करीब दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से पांच किसानों की करीब छह बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे जंगली यादव के खेत में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। इसे मिर्जापुर के पास कुर्ना नाला के पास आग बुझाई जा सकी। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। लोगों के अनुसार अगलगी में जंगली यादव की करीब दो बीघा, विशुनपुरा के तीन भाई रमाशंकर यादव, बैरिस्टर और रामदेव का एक बीघा, मुनीब यादव का करीब पांच कठ्ठा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी, कानूनगो, लेखपाल रिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें