फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कब्रिस्तान के पास जुआ खेलते छह गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी कब्रिस्तान स्थित मस्तान बाबा की मजार के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील जायसवाल, अनिल कुमार, विजय सिंह, राजू यादव, विकास त्रिपाठी और सुनील गोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर खड़ी दो बाइकों के कागजात नहीं होने पर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। थाना अध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि सभी आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें