फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिलिस्तीनी झंडे वाला टीशर्ट पहने पर छह गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। रविवार को ताजिया जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लगा टी-शर्ट पहने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को ताजिया जुलूस का एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें कुछ किशोर टीशर्ट पहने हुए थे। उस पर फिलिस्तीनी झंडे का प्रतीकात्मक चिह्न बना था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की थी।
पुलिस सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को थाने ले गई और टीशर्ट को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ही एक गांव के होने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि इस मामले में बघौचघाट थाने में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि सभी आरोपी दूसरे देश के समर्थन वाला टी-शर्ट पहने हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें