शुक्रवार को खेला गया हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सिवान ने मुबारकपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सिवान के सीजर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अकरम शेख ने खिलाड़ियों को मेडल और कप देकर सम्मानित किया।
मेहा हरहंगपुर के मदनी खेल मैदान पर चल रही हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सिवान और स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर मऊ की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हॉफ में सिवान के सीजर ने 10वें मिनट में पहला गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद मऊ के खिलाड़ियों ने दबदबा दिखाना शुरू कर दिया और मैच के 27वें मिनट में मुबारकपुर के जोहर ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे हाॅफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर जोरदार हमला किया। दर्शकों ने मैच का आनंद लिया। मैच के 37वें मिनट में सिवान के सीजर ने बेहतरीन पास को गोल में बदल दिया और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दिया। खेल के अंतिम समय में पुनः सिवान के सीजर ने एक और गोल दाग कर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। रेफरी की अंतिम सीटी बजने पर सिवान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर कर बधाई दी। सिवान की टीम 3-1 से मैच जीतकर चैंपियन बन गई।
मुख्य अतिथि, पूर्व ग्राम प्रधान कलाम मौलाना, सादिक अली ने खिलाड़ियों को मेडल और कप देकर सम्मानित किया। सिवान के सीजर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। फाइनल मैच के रेफरी मकदूम, इकराम रहे। कमेंट्री अब्दुल रब ने की। इस दौरान तलहा खां, फकरुद्दीन खान, इरशाद अहमद, मोहम्मद फतेह आदि मौजूद रहे।