फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jan 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक अमलेश यादव की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

रुद्रपुर। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर रामलक्षन चौराहे के पास शनिवार की देर रात लग्जरी वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। वह बाजार कर घर जा रहा था।
रुद्रपुर कोतवाली के बनिऐनी गांव निवासी अमलेश यादव (35) पुत्र परमहंस शाम को बाजार करने रामलक्षन चौराहे पर आए थे। खरीदारी करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। वह चौराहे से थोड़ी दूर यूपी बड़ौदा बैंक शाखा के पास पहुंचे थे कि रुद्रपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े और वाहन का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमलेश तीन भाई दुर्गेश, अखिलेश में सबसे छोटे थे। मृतक को दो संतान अंकित 3 और रिया एक वर्ष हैं। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हालत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें