फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहा को 3-1से हराकर फाइनल में पहुंची सिवान की टीम

Fri, 26 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सिवान ने मेहा को 3-1 से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच में दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रियासत अली ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच शुरू कराया।
बृहस्पतिवार को मेहा हरहंगपुर के मदनी खेल मैदान पर चल रहे हाजी हसनैन खां मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सिवान और मदनी क्लब मेहा के बीच खेला गया। मैच रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हॉफ में सिवान के बोरिस ने 10वें मिनट में पहला गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद मेहा के खिलाड़ियों ने दबदबा दिखाना शुरू कर दिया और मैच के 27वें मिनट में मेहा के सद्दाम ने मैदानी गोल मारकर अपनी टीम को एक-एक की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

मैच के दूसरे हाॅफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर जोरदार हमला किया। दर्शकों ने भी आनंद लिया। मैच के 37वें मिनट में सिवान के राजा ने बेहतरीन पास को गोल में बदल दिया और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। खेल के अंतिम समय में सिवान के बोरिस ने एक और गोल दाग कर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। रेफरी का अंतिम भीसिल बजने पर सिवान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर कर बधाई दी। सिवान 3-1 मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल शुक्रवार को मुबारकपुर और सिवान के बीच खेला जाएगा। मैच के रेफरी मकदूम, इकराम रहे। कमेंट्री अब्दुल रब ने की। इस दौरान तलहा खां, फकरुद्दीन खान, इरसाद अहमद, मुहम्मद फतेह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें