फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिवान ने लाखोंपार को हरा ट्राॅफी पर किया कब्जा

Wed, 29 Jan 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना के तातायर खुर्द में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को सिवान और लाखों पार के बीच खेला गया। सिवान ने लाखों पार को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सिवान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 148 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी लाखों पार की टीम मात्र 134 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कार वितरित किया ।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव ,पूर्व प्रधान रामप्रवेश यादव, मुस्तफा अंसारी, राजाराम यादव, असलम अंसारी ,रामायण यादव, अब्दुल पहलवान, गणेश जायसवाल, अमानत अंसारी, गोलू शाही, श्री राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें