फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटबॉल प्रतियोगिता में सिवान ने 5-1 से बहराइच को हराया

Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरियारपुर। श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज बरियारपुर के खेल मैदान में तीसरे दिन मंगलवार को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया। जहां सिवान की टीम ने 5-1 से बहराइच को हराकर जीत हासिल की। खेल मैदान पर सिवान व बहराइच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने खेल की शुरुआत की । शुरुआत से ही सिवान की टीम बहराइच पर दबाव बनाती रही और खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल करने में सफल रही। दूसरे हाफ में सिवान की टीम के तरफ से आयुष ने 2 गोल और नाइजीरिआई मूल के हमर ने 2 गोल दाग कर बहराइच को हराने मे सफल रही और दर्शक रोमांचित हो उठे। इसके बाद मैच के निर्णायक सुनील सिंह, जयराम यादव व श्रीराम यादव रहे । जबकि मैंच की कमेंट्री विजय शुक्ला द्वारा किया गया । इस दौरान प्रतियोगिता के व्यवस्थापक अनिल कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर,रामनिवास पांडे, अध्यक्ष जयसिंह पटेल, कोषाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति, कैलाश यादव,सचिव जमशेद अंसारी, पप्पू साहनी,मनोज गिरी, प्रेम निवास पांडेय, रामनिवास पांडेय,विजय चौहान ,सिंटू शाही आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें