फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य संग पर्यावरण के भी रक्षक हैं मोटे अनाज

Wed, 22 Jan 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना, भाटपार रानी के सभागार में पोषक अनाजों का महत्व विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य ही नहीं अपितु संपूर्ण पर्यावरण के रक्षक होते हैं। इन अनाजों में मुख्य रूप से ज्वार, बाजारा, सावा, कोदो, टांगुन, चीना इत्यादि को सम्मिलित किया गया है। डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि पोषक अनाजों में मुख्य रूप से आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, रेशा, कैरोटिन के साथ-साथ उच्च गुणवत्तायुक्त सभी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पोषक अनाजों का सेवन करते रहना जरूरी है। केंद्र के गृह विज्ञान विशेषज्ञ जयकुमार एवं पशुपालन विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर शर्मा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केंद्र के अंचल मिश्रा शरद चंद राय, मंजीत, राजकुमारी देवी, शीला देवी, देवती देवी, धर्मवती देवी, सुधा मिश्रा, सुनीता देवी, अनीसा खातून, सुनील देवी सहित सलेमपुर एवं भाटपाररानी विकासखंड से 32 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें