सलेमपुर। पेयजल आपूर्ति नहीं चालू होने से नाराज लोगों ने सोमवार को तहसील गेट पर मौन धरना दिया। एक दिवसीय धरने के दौरान मंडलायुक्त को संबाेधित ज्ञापन एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को सौंपा गया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि पानी की टंकी के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगरवासियों को एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 के बाद इस समय तक नगर पंचायत के 10 वार्डोंं में करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं, मगर आज तक एक भी वार्ड में किसी भी टोटी से एक बूंद पानी नगरवासियों को नहीं मिला। जब भी ट्यूबवेल चालू किया जाता है तो पाइपलाइन लीकेज कर जाता है।
इस समय भयंकर गर्मी पड़ ररी है। नगर में अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप और वाटर कूलर खराब हो गए हैं। मजबूरी में लोग अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 20 दिन के अंदर पानी आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो नगरवासी मजबूर होकर पुनः धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सोमेश्वर सिंह, परमानंद प्रसाद, गिरिजा शंकर पटेल, बहादुर प्रसाद, रामनक्षत्र कुशवाहा माैजूद रहे।