फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में साइटो पैथोलाॅजी लैब स्थापित

Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की जेब नहीं होगी ढीली, देना होगा कम शुल्क
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में साइटो पैथोलाॅजी लैब स्थापित हो गई है। इसका शुभारंभ बुधवार को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने फीता काटकर किया। इसमें गांठ व महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य जांच होगी। यहां कम शुल्क देना होगा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गांठ, मुंह में घाव, सफेद स्पाॅट व महिला अस्पताल के ओपीडी में पीड़ित पहुंचते हैं। विभिन्न विभागाें में प्रतिदिन करीब 25 से 30 मरीजों की इस तरह की शिकायत होती है। गांठ, मुंह का घाव, सफेद स्पाॅट, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर है कि नहीं इसकी जांच की सुविधा नहीं थी। साइटो पैथोलाॅजी लैब न होने से एफएनएसी, ओरल स्क्रैब, सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथाेलाॅजी का सहारा लेना पड़ता है। जहां उन्हें जांच के लिए 600 से लेकर 1000 रुपये कीमत चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन

मरीजों की समस्या को देखते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, पैथोलाॅजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी सहित अन्य स्टाफ से साइटो पैथोलाॅजी लैब स्थापित करने को लेकर कार्ययोजना बनाई। बुधवार को लैब का शुभारंभ कर दिया गया। इससे पहले ट्रायल के रूप में एफएनएसी जांच शुरू कर दी गई थी।
अब गांठ, मुंह के घाव, पेट, फेफड़ और बच्चेदानी से पीड़ित मरीजों को पैथोलाॅजी ले जाकर सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद सेंट्रल पैथाेलाॅजी में केमिकल और माइक्रोस्कोप आदि से जांच की जाएगी। इसके बाद मरीज के मोबाइल नंबर पर फोन कर बुलाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कैंसर की आशंका होने पर जरूरत पड़ने पर बॉयोप्सी जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
अस्पताल में जांच के लिए मरीज को कम शुल्क देना होगा। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों को हर जांच के लिए करीब 150 रुपये तथा सर्वाइकल जांच के लिए 100 रुपये देना होगा। डॉ. पवन त्रिवेदी ने बताया कि साइटो पैथोलाॅजी लैब स्थापित हो गई है। जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्राचार्य ने लैब की व्यवस्था काे देखा और कहा कि आने वाले दिनों में और जांच की सुविधा बढ़ाई जाएगी। लैब को गुब्बारे आदि से सजाया गया था। पैथोलाॅजी विभाग के अध्यक्ष ने प्राचार्य सहित अन्य को पौधा लगा गमला भेंट किया।
इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. रीतिका जायसवाल, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. अंशी, डॉ. रणधीर, डॉ. अरुणेश कुमार, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लैब में होगी ये जांचें
देवरिया। साइटो पैथोलाॅजी लैब में एफएनएसी, पैप स्मीयर और ओरल स्क्रैब जांच की सुविधा होगी। अब मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह सुविधा उन्हें आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए कम शुल्क निर्धारित किया गया है। इसे देने में मरीजों को दिक्कत नहीं होगी और जांच भी आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें