फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकसित राष्ट्र निर्माण पर चर्चा करने के लिए कल जुटेंगे शिक्षक

Thu, 07 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आठ मार्च को जिले के सभी शिक्षक जिला पंचायत सभागार में जुटेंगे। शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी अपनी तैयारियां में जुटे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जनपदीय शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में आठ मार्च को शिक्षक सम्मेलन होगा। इसके मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी एवं मुख्य वक्ता साहित्यकार डाॅ. अरुणेश नीरन होंगे। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सलेमपुर, सांसद बासगांव, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, देवरिया सदर के विधायक सदर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, एमएलसी रतनपाल सिंह, व देवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसमें जनपद के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें