फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीतापट्टी के युवक की हैदराबाद में मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव के 45 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात हैदराबाद में मौत हो गई। वह वहां रहकर वाहन चलता था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अजरून निशा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीतापट्टी गांव निवासी जबीउल्लाह खान हैदराबाद में रहकर वाहन चलाते थे। परिजन के मुताबिक शुक्रवार की रात उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और पांच बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें