फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवर की शादी रुकवाने थाने पहुंंची भाभी

Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद देवर से शादी होने का लगाया आरोप, नहीं दे पा रही प्रमाण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवर की शादी रुकवाने भाभी थाने पहुंच गई। उसने पति की मौत के बाद देवर से शादी करने की बात कही, मगर कोई प्रमाण नहीं दे सकी। इस पर पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए।
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के तीन साल बाद पति की मौत हो गई। उसे एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि महिला पति की मौत से पहले मायके में रहती थी। दो साल पहले उसने हक-हिस्से की बात कहते हुए पंचायत जुटाई। उसे ससुराल वालों ने रहने के लिए एक कमरा दे दिया। इसके बाद वह मायके चली गई। इसी दौरान उसके देवर का विवाह तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को देवर तिलक समारोह था। महिला देवर की शादी रुकवाने के लिए रामपुर कारखाना थाने पहुंची। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि पति की मौत के बाद उसने देवर से शादी कर ली थी। पुलिसकर्मियों के शादी का प्रमाण मांगने पर वह कुछ प्रस्तुत नहीं कर सकी। उसके मायके और ससुराल पक्ष के किसी को भी शादी की जानकारी नहीं है। इस पर पुलिस कर्मियों ने तहरीर देने की बात कहते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची। उसने देवर की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाने आई थी। वह देवर से शादी का कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें