मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल से मायके पहुंची ननद ने अपनी भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला कोर्ट में है। विवाहिता अपने पति को छोड़ अपने मायके में रहती है। वह अपने मायके से अपने ससुराल चली आई। इस बात की जानकारी जब विवाहिता की ननद को हुई तो खार खाई ननद अपनी ससुराल से मायके पहुंच अपनी भाभी से मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। मेहरौना चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद