फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टर घबराओ नहीं, हम करेंगे मांग पूरी

Tue, 06 Sep 2016 11:11 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी तीन मांगों को लेकर धरना दे रही थीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुधीर श्रीवास्तव
विज्ञापन


देवरिया। सिस्टर घबराओ नहीं, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनवाओ, हम आपकी मांगें पूरी कर देंगे। यह आश्वासन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया। हुआ यूं विकास भवन के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी तीन मांगों को लेकर धरना दे रही थीं।
मंगलवार को राहुल गांधी ने किसान महायात्रा लेकर शहर में प्रवेश किया।

राहुल का काफिला जैसे ही विकास भवन केे सामने पहुंचा कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर आ गईं। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए काफी संख्या में महिला फोर्स तैनात थीं।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों ने हाथ से घेरा भी बना लिया था, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जोश के आगे उनकी एक भी नहीं चली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह और भीड़ को देख राहुल खुद को रोक नहीं पाये और बस से उतर पड़े।

हालांकि, एसपीजी नहीं चाहती थी कि राहुल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  के बीच जाएं लेकिन वे उनके बीच जा पहुंचे। राहुल को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में खुशी दोगुनी हो गई और फिजा में राहुल गांधी जिंदाबाद केे नारे गूंजने लगे।


राहुल भी मौके की नजाकत भांप गये और एक महिला कार्यकर्ता का पैर छू कर कहा, आप घबरायें नहीं, हम आपकी मांगें पूरी करेंगे, बस हमारी पार्टी की यूपी में सरकार बनवा दीजिए। राहुल से सम्मान पाकर महिला कार्यकर्ता की खुशी का ठिकाना न था।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ता ने कहा, राहुल उनके बीच आये, यही उनके लिए बड़ी बात है। कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। लखनऊ में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री हैं कि सुनवाई ही नहीं कर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें