फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ह्वाट्सएप हैक कर दूसरे ग्रुपों में भेज दिया एसआईआर का डाटा

Tue, 09 Dec 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव के बीएलओ का ह्वाट्सएप नंबर जालसाजों ने हैक कर मतदाता सूची से संबंधित आंकड़ों को दूसरे ह्वाट्सएप ग्रुपों में भेज दिया। जानकारी होने पर बीएलओ ने सरकारी डाटा प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पिपरा मदन गोपाल गांव में चार बूथ है। सुशील कुमार भारती बूथ नंबर 74 के बीएलओ हैं। सुशील ने बताया कि सोमवार को मेरा ह्वाट्सएप किसी ने हैक कर मतदाताओं का एसआईआर डाटा सहित अन्य सरकारी सूचनाएं व व्यक्तिगत जानकारी भी 15 से अधिक दूसरे ह्वाट्सएप ग्रुपों में ट्रांसफर कर दिया। लोगों ने देखकर बीएलओ को इसकी जानकारी दी। यह जानकर सुशील हैरान रह गए। सुशील ने साइबर क्राइम सेल को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें