फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! बेटी के ससुराल जीवन गुजार रहा परिवार, हिस्से की जमीन पर मकान नहीं बनने दे रहे पट्टीदार

Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। समाधान दिवस पर करीब डेढ़ बजे करौंदी उपाध्याय निवासी प्रभु चौहान ने बरहज थाने पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई। उनका कहना था कि साहब! परिवार बेटी के ससुराल में जीवन गुजार रहा है। पैतृक जमीन के हिस्से वाले भू-भाग पर सगे पट्टीदार मकान नहीं बनने दे रहे हैं। वह विवाद पर अमादा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना परिसर में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य ने फरियाद सुनी। प्रभु चौहान का कहना था कि तीन भाई बिंदेश, दिवंगत शिवकुमार में वह सबसे बड़े हैं। पिता के मौत के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व सभी भाईयों में समझौता के आधार पर बंटवारा किया गया। दोनों भाईयों का परिवार अपने-अपने हिस्से में मकान बनाकर रहता है। जबकि हिस्से में मिली जमीन पर हमें मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि डेढ़ वर्ष से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
बड़का गांव निवासी शिवकुमार ने खेत की जमीन से रास्ता बनाने की शिकायत की। समाधान दिवस में मौके पर दो मामले आए। जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। दूसरी ओर भलुअनी में एसडीएम अवधेश कुमार निगम और सीओ राजेश सिंह के समक्ष नौ मामले आए। जिनमें राजस्व के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, मदनपुर में पांच राजस्व और एक पुलिस के मामले आए। जहां नायब तहसीलदार महेन अनिल तिवारी और थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने राजस्व के चार मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

लेखपालों को मौके पर पहुंचकर कर निस्तारण कराने के निर्देश

समाधान दिवस पर शनिवार को सलेमपुर पहुंची तहसीलदार अलका सिंह ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान महज तीन फरियादियों के मामले दर्ज हुए। इसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर ही पक्षकारों की सहमति के आधार पर हुआ। तहसीलदार ने कहा कि भूमिधरी विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में पुलिस व राजस्व कर्मी संयुक्त तौर पर स्थलीय मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों को अपने अपने गांव में पहुंचकर जनता की समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें