फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! दबंगों ने मेरा खेत जोत लिया, पुलिस ने बना दिया आरोपी

Wed, 27 Dec 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

महुआडीह थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके एक खेत के मेड़ को जबरन जोत कर अपने खेत में मिला लिया। 29 नवंबर को मेड़ तोड़ने की बात पूछने पर दबंग लामबंद होकर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में हरखौली गांव के पूर्व प्रधान ने मंगलवार को एसपी से मिलकर पुलिस पर केस दर्ज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान ने एसपी से कहा कि साहब! दबंगों ने मेरा खेत जोत लिया, पुलिस ने आरोपी बना दिया है। उन्होंने पत्रक देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


महुआडीह थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके एक खेत के मेड़ को जबरन जोत कर अपने खेत में मिला लिया। 29 नवंबर को मेड़ तोड़ने की बात पूछने पर दबंग लामबंद होकर पिटाई करने लगे। अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनकी जान बचाई।

पूर्व प्रधान ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस थाने बुलाई। आरोप है कि दिन भर थाने में बैठने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। उसके बाद चार दिसंबर को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब प्रताड़ित किया जा रहा है। मंगलवार को एसपी को पत्र देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें