सलेमपुर तहसील सभागार में फरियाद सुनती एसडीएम दिशा श्रीवास्तव व सीओ मनोज कुमार। संवाद
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे दिन पुलिस और राजस्व के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने मौके से खाद्य एवं रसद के दो मामलों का निस्तारण किया। वहीं परसियां देवार निवासी बुद्धु, रामचंद्र, बाबूराम और उर्मिला ने शिकायत करते हुए कहा कि साहब, दबंगों ने खेत जोत लिया है। उसका मेड़ भी तोड़ दिया है।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू किया गया। दिवस में पुलिस के 16, राजस्व के सात, विकास एक, खाद्य एवं रसद के दो और अन्य तीन सहित कुल 29 मामले आये। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ राजीव चतुर्वेदी, एसआई महेंद्र प्रसाद, सुषमा आदि मौजूद रहे।