बरहज। नगर की नंदना वार्ड मध्य मोहल्ले की करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह से मिलीं। जहां सभी ने मोहल्ले से सरकारी शराब की दुकान अन्यत्र हटवाने की मांग की। उनका कहना था कि नशे में धुत नशेड़ी अक्सर बहन-बेटियों पर तंज कसते हैं। जिससे मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
नंदना वार्ड मध्य की महिलाओं ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि मोहल्ले में सरकारी शराब की दुकान है। जहां सुबह से शाम तक शराबियों का जमावड़ा होता है। महिलाओं का कहना है कि नशे में धुत शराबी तंज कसने के साथ-साथ छेड़खानी करने पर उतारू हो जाते हैं। जिससे मोहल्ले ले लोग त्रस्त हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान हटवाने की मांग की। मौके पर रिंकी देवी, गिरिजा, अर्चना, सरिता, प्रेमा, रुपवती, सुधा देवी, रिंकी, नसरीन, जामवंती आदि मौजूद महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद