फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर स्टेट बैडमिंटन के लिए सीधे मंडल ट्रायल के बाद चुनी जाएगी गोरखपुर की टीम

Tue, 17 Oct 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिला ट्रायल नहीं होगा। 20 अक्तूबर को गोरखपुर में आयोजित मंडल ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। खेल निदेशालय की ओर से इस बार पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बैंडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता 26 से 28 अक्तूबर तक प्रयागराज में आयोजित होगी। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए सीधे मंडलीय ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा। मंडल ट्रायल 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। इसमें गोरखपुर, देवरिया कुशीनगर व महराजगंज जनपद निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल के समय प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें