फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 24 को बूथ साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का भेजा नोटिस

Fri, 23 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विशेष पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में जिनका नाम कटा है या बाहर चले गए हैं उनको नोटिस भेजा गया है। इसमें कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा है लेकिन मैपिंग नहीं हुई है। ऐसे लोगों को 24 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर प्रमाणपत्र देना है। इससे मतदाता परेशान हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी के बूथ संख्या 141 चनुकी प्राथमिक विद्यालय पर मतदाताओं ने बताया कि उनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में है। वे घर पर रह भी रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उन्होंने बीएलओ को फॉर्म भर कर दिया भी था लेकिन अब उन्हें नोटिस देकर दो प्रमाणित साक्ष्य मांगे जा रहे हैं।
बूथ पर पहुंची पुनीत, अर्चना, साधना, ममता, सुभावती, कुसुमी, सविता, रामवती ओमनाथ सूर्यनाथ सहित 90 मतदाताओं ने बताया कि वर्तमान में जारी मतदाता सूची में उनका नाम आने के बाद भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरते समय वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिनका किसी कारणवश मैचिंग नहीं हुआ है उन्हीं को नोटिस दिया जा रहा है। उनसे प्रमाणित 18 साक्ष्यों में से किसी दो प्रमाणित साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें