फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! मां थी ग्राम प्रहरी, मौत के बाद पद के लिए लगा रही हूं चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में ड्यूटी पर जाते समय हादसे में हुई थी मौत, चहेते को पद दिलाना चाह रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी और ग्राम प्रहरी स्व. रामरती देवी पत्नी स्व.किशुन प्रसाद की पुत्री किरन देवी ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को पत्रक देकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि 2019 में ड्यूटी करने बरहज थाने जा रही उसकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उक्त पद के लिए मां की जगह पर चक्कर लगा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि जिम्मेदार अपने चहेतों की नियुक्ति कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में किरन देवी ने कहा है कि मां रामरती की मौत के बाद बढ़या हरदो गांव में ग्राम प्रहरी पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। जिस पर संपूर्ण जांच कराते हुए आख्या रिपोर्ट दी गई है। बावजूद अब तक इस पद पर नियुक्ति नहीं किया जा सका है। 18 अगस्त 2022 को जनता दर्शन में प्रकरण में प्रार्थना पत्र दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन वर्ष से अधिकारियों का चक्कर लगा रही हूं। कुछ लोग अपने चहेतों को पद पर नियुक्त कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क कर संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें