फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर है जरूरी..गांव में कर रहे मुनादी

Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रोपन छपरा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन

ब्लॉक मंत्री व शिक्षक मोहम्मद अफताब रोजाना गांव-गांव में घूमकर लोगों को एसआईआर के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस काम में केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।
शिक्षक मोहम्मद अफताब ने बताया कि अभियान के तहत बीएलओ को घर-घर जाकर लोगों से गणना प्रपत्र भरवाना है, चूंकि लोगों में अभी भी एसआईआर को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। इसलिए कुछ ग्रामीण गणना प्रपत्र भरवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के जरिए अभिभावकों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है कि वह बीएलओ के घर पर पहुंचने पर गणना प्रपत्र अवश्य भरें। कुछ ऐसे युवा जिन्होंने अपना प्रपत्र भर लिया है, उनका भी जन जागरूकता के लिए सहयोग लिया जा रहा है। डुग्गी व लाउडस्पीकर के माध्यम से भी जागरूकता संदेश फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें