फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! मैं जिंदा हूं, ससुरालियों ने घोषित करा दिया है मृत

Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकान हड़पने के लिए देवर पर साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन


बरहज। नगर के पटेल नगर वार्ड निवासी हरख निषाद की पुत्री माधुरी की भटनी थाना क्षेत्र के भरहे चौरा गांव के राजेश साहनी पुत्र विश्वनाथ साहनी से शादी हुई है। उसने स्थानीय थाने सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि साहब! मैं जिंदा हूं। ससुरालियों ने साजिश कर मुझे मायके पहुंचा दिया है और कागजों में मृत घोषित करा दिया है। पीड़िता ने ससुरालियों की ओर से धमकी दिए जाने और उनसे जानमाल का खतरा होना भी बताया है।
बरहज के पटेल नगर निवासी हरख निषाद के तीन संतानों में माधुरी दूसरे नंबर की पुत्री है। परिजनों के अनुसार 18 अक्तूबर 2018 को उसकी शादी भरहे चौरा निवासी राजेश साहनी से हुई। पति विदेश रहता है। शिकायती पत्र में माधुरी का कहना है कि शादी के बाद ससुराल में खुली बैठक में मेरे नाम पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव हुआ था। पति राजेश के विदेश कमाने जाने के बाद देवर दिनेश साहनी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ससुरालियों ने मुझे मायके भेज दिया। जबकि देवर ने साजिश कर परिवार रजिस्टर के नकल में सात सितंबर 2023 को मुझे मृत घोषित करा दिया। तहसील से प्रमाण पत्र भी जारी करा दिया गया है। देवर ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अपने नाम करा ली है। भटनी थाने में माधुरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें