फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गिरफ्तारी पर उबाल

Tue, 01 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देविररिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एकता शक्ति और भारतीय किसान यूनियन ने कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ संयुक्त रुप से धरना दिया। लोगों ने एसडीएम सदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एकता शक्ति और भारतीय किसान यूनियन का धरना सोमवार को सुबह 10 बजे से  शुरू हुआ।
महिला एकता शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि कच्ची दारू के विरोध में महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थीं।
एसडीएम सदर के दुव्यर्वहार से महिलाओं में नाराजगी है। एसडीएम का कृत्य अक्षम्य है। उनके खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि कच्ची शराब के धंधे पर रोक नहीं लग रही है। इससे सैकड़ों परिवार बर्बाद हो रहे हैं। सूदखोरों का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरने में विनोद गुप्त, कुंवर राणा प्रताप सिंह, मदन चौहान, मेराज अहमद, राजूू यादव, बृजेश निषाद, सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें