फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देई माता मंदिर से चांदी का आभूषण चोरी

Wed, 24 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। स्थानीय गांव स्थित देई माता मंदिर से मंगलवार की रात चोर मूर्ति के पैर का छागल चुरा ले गए। एक दिन पूर्व सती माता मंदिर से भी पीतल का घंटा चोरी होने की बात सामने आई थी। मंदिरों में दो दिनों से लगातार हो रही चोरी से लोग हतप्रभ हैं। कपरवार गांव के पूरब टोला स्थित रामजानकी मार्ग के निकट देई माता मंदिर है। लोगों के अनुसार शाम को पूजा-अर्चन के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया गया था जो सुबह खुला था जबकि माता के पैर का छागल गायब था। चोरी की जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। मामले के पीछे लोग स्थानीय अराजकतत्वों पर कयास लगा रहे थे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें