फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाएंगे आंदोलन

Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा सरकार में युवा वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। इस सरकार ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया लेकिन यह घोषणा केवल हवा हवाई बन कर रह गया है। उक्त बातें देवरिया विधानसभा क्षेत्र के खरोह चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यों की संगठनात्मक समीक्षा और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई ने कही। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। इस सरकार ने शिक्षा की फीस इतनी महंगी कर दी है कि गरीब व मध्यम वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहा है। बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा को इससे कुछ लेनादेना नहीं है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि नौजवान व बेरोजगार युवाओं की चिंता सिर्फ कांग्रेस ही करती है। संगठन का और विस्तार कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, हर्षित सिंह, अंकुर भारती, सिकंदर यादव, प्रदीप यादव, आकाश यादव, बृजेश माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें