फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्य में लापरवाही बरतने वाली आशा बहुओं को दी चेतावनी

Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित हुई क्लस्टर बैठक
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक ने बैठक में हिस्सा न लेने वाली आशा बहुओं को जारी किया कारण बताओं नोटिस

भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में बृस्पतिवार को एएनएम, संगिनी व आशा बहुओं की क्लस्टर बैठक हुई। बैठक में खराब कार्य करने वाली आशा बहुओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने एक महीने में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कार्य पूरा नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन




अधीक्षक ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाली आशा बहुओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने निर्देशित किया कि आशा बहुएं टीकाकरण के लिए नवजात शिशुओं ड्यू लिस्ट में शामिल करें तथा महिलाओं की अंतिम मासिक तिथि को अपडेट करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एक माह सात दिन के भीतर करते हुए न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचाने के लिए फोलिक एसिड की टेबलेट दी जा सके। अधीक्षक ने एएनएम तथा संगिनी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पहुंचकर आशा बहुओं के भौतिक कार्यों का सत्यापन करें तथा पाई गईं कमियों को मौके पर ही दूर करवाएं। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने बताया कि एएनएम गर्भवती महिलाओं की प्रसव योजना तैयार करें और आशा बहुएं संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दें। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने कहा कि आशा बहुएं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का कम से कम तीन बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं। इस मौके पर शशि कला, शालिनी सिंह, रीता देवी, कमलावती, कुंजन, मीरा सिंह, रेखा, प्रतिभा आदि उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें