रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियन पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ और महिला वर्ग में निशा मौर्य बनीं। विजयी प्रतिभागियों को समापन समारोह की मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने पुरस्कृत किया। वहीं शिक्षक और कर्मचारियों के बीच हुई रस्साकस्सी सदभावना प्रतियोगिता में शिक्षक वर्ग विजेता रहा। महिला वर्ग 100 मीटर की दौड़ में निशा मौर्य, देविका चतुर्वेदी और नितिका यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किय। 400 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ पांडेय, अखिलेश यादव और वीरेंद्र भारती अव्वल रहे।
400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में ज्योति यादव, नीतू पाल और निकिता सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में आदर्श पांडेय, राजन यादव और मंटू सोनकर विजयी रहे। महिला वर्ग में निशा मौर्य, देविका चतुर्वेदी और सोनम निषाद ने बाजी मारी। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में वीरेंद्र भारती, आदर्श और राजू यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में निशा मौर्य, सेजल चौरसिया और देविका चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की। गोला फेंक पुरुष वर्ग में कुलदीप यादव,दिवाकर यादव और मंटू सोनकर क्रमश: विजयी रहे। महिला वर्ग में नेहा यादव, देविका और ख़ुशबू यादव ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सिद्धार्थ पांडेय, अजित गौंड, आदर्श पांडेय, नेहा यादव,शिवानी, सेजल गौंड शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक में वीरेंद्र भारती, राजू यादव, कुलदीप यादव, नीतू पाल, सेजल चौरसिया और शिवानी गौंड अव्वल रहीं। इस अवसर पर प्रबंधक बीना श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. बृजेश पांडेय, प्रो.संतोष यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ गौरव, डॉ. विमल ,डॉ. शरद वर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।