भाटपार रानी। मंगलवार दोपहर में खामपार थाना के ग्राम पिपरा दक्षिण पट्टी में 60 वर्षीय अदालत गोंड घर से थोड़ी दूर पर बैठकर लघु शंका कर रहे थे, तभी एक पागल सियार ने उनके मुंह पर हमला कर दिया। वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बेलपार पंडित गांव में भी एक पागल सियार ने गांव के 25 लोगों को दौड़ा दौड़ा कर काटा था। उसे ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला था। मंगलवार को हमला करने वाला सियार बाद में खेतों की तरफ भाग गया। ग्रामीण सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग और पशु पालन विभाग से इन जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।