अनुशासनहीनता में एसआई निलंबित
एसपी कार्यालय के रिट सेल में तैनात थे एसआई तनवीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी के बुलाने पर नहीं आना समन सेल प्रभारी एसआई तनवीर अहमद खान को भारी पड़ गया। नाराज एसपी ने अनुशासनहीनता में उसे तत्काल निलंबित कर दिया। एक दिन पूर्व ही लापरवाही के आरोप में लिपिक रमाकांत यादव निलंबित किया था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गुरुवार को रिट सेल से हाईकोर्ट के मामलों से संबंधित जानकारी के लिए किसी को बुलाने का निर्देश दिए। एक कांस्टेबल बुलाने पहुंचा तो रिट सेल में कोई नहीं था। समन सेल के प्रभारी एसआई तनवीर अहमद खान मौजूद रहे। कांस्टेबल ने वापस आकर जानकारी दी कि रिट सेल में कोई नहीं है। उन्होंने दोबारा भेजा कहा जो भी उसे बुलाकर लाओ। कांस्टेबल गया और एसआई तनवीर अहमद खान से चलने के लिए कहा। उन्होंने मेरा मामला नहीं होने की बात कह जाने से मना कर दिया। सिपाही के संदेश देते ही एसपी बिफर पड़े। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया। बुधवार को एसपी ने एक मामले में लापरवाही करने वाले लिपिक रमाकांत यादव को निलंबित कर दिया था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रिट सेल से जानकारी के लिए बुलाया था। समन सेल का एसआई मौजूद था और बुलाने के बाद भी नहीं आया तो निलंबित कर दिया गया है।