फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बाबा चंद्रनाथ धाम सखनी में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई जो मंदिर परिसर से निकलकर बजरहां, कस्बा बघौचघाट, अहिरौली, केडी-चौक, कोटवा मिश्र होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 08 से 16 फरवरी तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन आचार्य संजय कृष्ण किकर महाराज एवं पुजारी प्रेम गिरी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव और राजा परीक्षित की कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। इस दौरान विनोद सिंह कुशवाहा, उमेश राय, नंद किशोर राय, धर्मराज राय, विक्की राय, रंजन राय, ओपी यादव, रंजन श्रीवास्तव, छोटे राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें