फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृष्ण-गोपियों की लीलाओं को देख गूंज उठा पंडाल

Mon, 09 Feb 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार विकास खंड के नदौली गांव में बाबा सुभागनाथ मंदिर परिसर में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में वृंदावन से पधारे रासलीला मंडली के कलाकारों ने रविवार को कृष्ण गोपियों की लीला का मंचन किया। भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग शरारत को देख दर्शकों के चेहरे खिल उठे। श्रीकृष्ण की नटखट अदाओं, चुटीले संवादों और भावपूर्ण अभिनय पर पंडाल में उपस्थित भक्तगण हंसते रहे इसके साथ ही महारास और गोवर्धन पूजा के प्रसंग मंचित होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक रासलीला का आनंद लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें