फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मर्यादाशील जीवन जीना सिखाती है श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन गांव में महेंद्रानाथ सेवा समिति की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कथा में प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि राम कथा मानव जीवन को मर्यादाशील जीवन जीना सिखाती है। प्रभु श्रीराम 14, जबकि भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं के स्वामी थे। प्रेम भूषण महाराज ने कहा कि मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा श्रवण करता है। तो उसके सारे दुख समाप्त हो जाते हैं। हर शख्स काे रामनाम का जप करते हुए लोक-परलोक को सुधारना चाहिए। कलियुग के भवसागर को पार लगाने में राम नाम सबसे बड़ा सहारा है। प्रभु श्रीराम ने धरती पर लीला के जरिए माता-पिता की सेवा और आज्ञा का पालन, भातृ-सखा प्रेम और भक्तों को प्रति उदारता को स्थापित किया था। मौके पर डीएम अखंड प्रताप सिंह, डीएम की पत्नी, थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, चंदन गोस्वामी, विजयेश्वरी सिंह, शिवकुमार मल्ल, बलवंत यादव, अमित सिंह, राजेश विश्वकर्मा, संतराज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें